कुनकुरी: नारायणपुर आश्रम में 6 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
नारायणपुर से जनसेवा की एक सराहनीय पहल सामने आई है। अघोर परिषद ट्रस्ट नारायणपुर और बाबा भगवान राम ट्रस्ट सोगड़ा, जशपुर के संयुक्त तत्वावधान में 6 सितंबर, रविवार को नारायणपुर आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच और परामर्श देंगे। एलोपैथी के साथ आयुर्वेद और होम्योपैथ