हनुमानगढ़: 12 JRK में गोवंश के गुप्तांगों में मिर्च डालकर पीट-पीटकर हत्या का मामला, गोरक्षकों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के 12 जेआरके भाम्भूवाली ढाणी में गोवंश के गुप्तांगो में मिर्च डालकर पीट-पीटकर गोवंश की हत्या करने के मामले में रविवार को गोरक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना में कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपियों ने गोवंश को मार कर ही दफना दिया था। गोरक्षकों के आंदोलन के बाद गोवंश का पोस्टमार्टम करवाया गया।