ग्वालियर गिर्द: सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
महाराजपुरा इलाके में सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो डालने से नाराज कुछ युवकों ने श्यामू गुर्जर की बेरहमी से पिटाई कर दी उसे सड़क पर पटका उसके सिर में पत्थर दे मारा. गंभीर हालत में श्यामूगुर्जर को दिल्ली रेफर किया गया है पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया पता चला रिठौरा का रहने वाला श्यामू गुर्जर सोशल परज्यादा एक्टिव रहता है.