जांजगीर: पे बैक टू सोसायटी की अनोखी पहल, मेधावी छात्रों का सम्मान और गरीब बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा
आज सोमवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर-चांपा में डॉक्टर अंबेडकर एजुकेशन "पे बैक टू सोसायटी" संस्था ने बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। संस्था के सदस्य गरीब एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कॉलेज प्रवेश, छात्रावास और पढ़ाई का खर्च उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।