धामपुर: शेरकोट क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के पास फेंके गए आतिशबाजी के अपशिष्ट में आग लगने से झुलसे दूसरे किशोर की भी मौत
शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के पास ईट भट्टे के नजदीक आतिशबाजी के अपशिष्ट में आग लगने के दौरान 20 सितंबर को दो किशोर रोहन व रोहित झुलस गए थे। रोहन की उपचार के दौरान 26 सितंबर को मौत हो गई।जबकि रोहित की शुक्रवार को मौत होने का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दोनों सगे भाई थे।