दीपका: कोरबा में रेलवे की मनमानी से भयंकर आक्रोश, सर्वदलीय बैठक में शामिल लोगों ने कहा- अब करना होगा दो-दो हाथ
Dipka, Korba | Apr 13, 2026 रेल प्रबंधन द्वारा कोरबा की उपेक्षा से नाराज क्षेत्र के जिम्मेदार और गणमान्य लोगों ने बैठक कर विचार विमर्श किया. बैठक में रेल प्रबंधन की गतिविधियों पर लोगों ने आक्रोश जताया. कोरबा सांसद समेत सभी दलों के नेताओं और श्रमिक संगठन से जुड़े लोगों ने कहा है की आवश्यकता पड़ेगी तो हम सब सड़क पर उतरकर संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेंगे.