गाज़ीपुर: गाजीपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प, पुलिस ने 3 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
गाजीपुर के महाराजगंज पुलिस चौकी अंतर्गत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई। इस मामले में शिकायतकर्ता अच्छेलाल गुप्ता ने मोहम्मद किताबुद्दीन और मुख्तार के परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।