गाज़ीपुर: गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक मछुआरे की हुई मौत, चार लोग झुलसे
गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नवापुर स्थित साईं मंदिर के सामने गंगा उस पार शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। रोज की तरह नाव से मछली मारने गए 10 मछुआरों पर अचानक मौसम का कहर टूट पड़ा। तेज हवा, बारिश और गरजते बादलों के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में एक मछुआरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।