कटनी नगर: जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड से मरीज़ के परिजन का मोबाइल चोरी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
जिला अस्पताल के वार्डो में लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आ रही है ताजा मामला अस्पताल के प्रसूता वार्ड का है जहां ख़िरवा भनपुरा नंबर-2 निवासी अनिल विश्वकर्मा अपनी पत्नी की डिलवरी कराने आए थे और रात के समय सोते समय उनका मोबाइल अज्ञात चोर ने पार कर दिया। अनिल के द्वारा आज गुरुवार दोपहर 1 बजे कोतवाली थाने प्रकरण दर्ज कराया है।