हमीरपुर: विदोखर पुरई में बिजली आपूर्ति शुरू होने के बावजूद ओवरहेड टैंक सूखा, 20 हजार की आबादी प्यासी
गत सप्ताह आए तूफान के साथ गुल हुई बिजली के दर्शन एक सप्ताह बाद होने के बाद नमामि गंगे योजना की जलापूर्ति बहाल नहीं होने से सात गांवों की 20 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। सुबह होते ही हैंड पंप में भीड़ उमड़ने लगती है। नमामि गंगे योजना के तहत विदोखर पुरई में बनाया गया ओवरहेड टैंक एक सप्ताह से सूखा पड़ा है। तूफान के बाद गुल हुई बिजली की आपूर्ति एक सप्ताह