मेराल: भोजपुरी देवी गीतों से देशभर में पहुंचेगी मेराल के मां शायर देवी धाम की भव्यता और धार्मिक आस्था
आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर मेराल प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम एक बार फिर धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना। भोजपुरी संगीत जगत के कलाकार धनंजय लाल यादव अपनी पूरी तकनीकी टीम एवं सह-कलाकारों के साथ मां शायर देवी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दरबार में देवी गीतों और पारंपरिक देवी पचरा गीतों की शूटिंग की। शूटि