इंदौर: महंगे मोबाइल के शौक को पूरा करने के लिए नकबजनी करने वाले नाबालिगों को पुलिस ने विदुर नगर में पकड़ा
Indore, Indore | Apr 13, 2025 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में चोरी की बाइक से नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन नाबालिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे साढ़े तीन लाख रुपए सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। जिसमें पिछले हफ्ते क्षेत्र में दो जगह नकब्जनी की घटनाएं हुई थी। जिसमें मुखबिर की सूचना पर बांगड़दा क्षेत्र के रहने वाले तीन नाबालिकों को पकड़ा है।