इंदौर: बाणगंगा पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
Indore, Indore | Apr 13, 2025 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष द्वारा पथराव किया गया था, जिसमें मौके पर खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।