इंदौर: मुख्यमंत्री के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर के कूंए-बावड़ी का होगा संरक्षण, आयुक्त ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
Indore, Indore | Apr 13, 2025 इंदौर नगर निगम द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर की जल संरचनाओं, कुएं और बावड़ियों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। नगर निगम आयुक्त द्वारा तिलक पथ, नारायण बाग, पोलो ग्राउंड, सदर बाजार, किला मैदान स्थित गड़ी हनुमान, खड़े गणेश रोड सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।