इंदौर: सिंगापुर टाउनशिप में शादी से पहले मशीन ऑपरेटर ने की आत्महत्या, सहकर्मियों पर रुपये हड़पने का आरोप
Indore, Indore | Apr 13, 2025 इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले एक निजी कंपनी के मशीन ऑपरेटर अजय चडार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अजय अगले महीने शादी करने वाला था, लेकिन आर्थिक धोखाधड़ी के चलते वह मानसिक तनाव में था। परिजनों और पुलिस को मिले प्रारंभिक तथ्यों के अनुसार, अजय ने अपनी कंपनी में काम करने वाले दो सहकर्मियो पैसे उधर दिए थे।