चूरू: BJP प्रदेश प्रभारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा- लोग भ्रम फैला रहे हैं
Churu, Churu | Aug 25, 2024 भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल पर चल रहे सोशल मीडिया ट्रेंड का पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने विरोध किया है। राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि कुछ लोग मेरे और भाजपा संगठन के प्रति भ्रम फैलाकर गलत ट्रेंड चला रहे हैं। वहीं राठौड़ की तरफ से सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड का विरोध करने पर कई समर्थकों ने अपने तल्ख कमेंट किए हैं।