चाईबासा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभियान के दौरान जिले ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 93.41 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।जिसको लेकर सोमवार को उपायुक्त ने पांच बजे जानकारी साझा कर जिले वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी