रायपुर: सामुदायिक भवन की आड़ में बन रहे तिमंजिला चर्च पर चला बुलडोजर, जांच में मिला अवैध निर्माण
Raipur, Raipur | Jun 23, 2026 23 जून मंगलवार सुबह 8 बजे,रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बन रहे विवादित सामुदायिक भवन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिसर में बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन भवन को तोड़ा जा रहा है। मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर की सड़कों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।