चूरू: चूरू में 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत युवक को अवैध पिस्टल के साथ किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 15, 2026 अपराधियों व अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ चूरू और हमीरवास थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, हमीरवास थाना क्षेत्र के रामपुरा मोड़ एनएच-709 पर कार्यवाही की है।