कामडारा: खेल-खेल में कीटनाशक खाने से 5 वर्षीय बच्ची गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
Kamdara, Gumla | Apr 28, 2026 कामडारा प्रखंड के हाफु कामा टोली गांव में खेल-खेल में कीटनाशक खाने से दो बच्चियां बीमार हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियांशी कुमारी घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान कुछ बच्चे धान में उपयोग होने वाले कीटनाशक से खेलने लगे। खेलते-खेलते प्रियांशी और अंजू ने कीटनाशक खा लिया। हालत खराब होने पर उसे बसिया अस्पताल ले जाया गया।