गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने सराय गुलरिहा से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला और एक पुरुष को किया गिरफ्तार
गुलरिहा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाकर एक महिला एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 लीटर अवैध का चीज शराब बरामद की गई और शराब बनाने में इस्तेमाल करने वाली सामग्री 1.5 किलोग्राम नौसादर और 1 किलोग्राम यूरिया भी बरामद किया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया।