चाचौड़ा: टोडी गांव: युवक का आरोप- पुलिस ने जुआरियों संग पकड़ा, मारपीट में हाथ-पैर टूटा, एसपी से शिकायत
Chachaura, Guna | May 14, 2026 चाचौड़ा थाना बीनागंज पुलिस चौकी के टोडी गांव के युवक दीपक मीना ने 14 मई को SP से शिकायत की। दीपक ने पुलिस पर आरोप लगाया, 13 मई को गांव में पानी लेने जा रहा था तभी पुलिस जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने पहुंची, मुझे भी पकड़ लिया। हाथ में डंडा मारा गिर पड़ा एक हाथ एक पैर फैक्चर हो गया। ₹10000 लेकर पुलिस चौकी बीनागंज से छोड़ने का आरोप है, जांच कार्यवाही की मांग की।