रफीगंज: रफीगंज में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जगह टूटे विशाल पेड़, बिजली हुई बाधित
रफीगंज में शुक्रवार सुबह से तेज आंधी, गर्जना और मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज बारिश और ठंडी हवा के कारण लोग घरों में दुबके रहे। लोगों ने इस बारिश को गर्मी से राहत देने वाला बताया।