जांजगीर: ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा में कलेक्टर ने गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने “मोर तरिया-आय के जरिया” योजना के तहत तालाब निर्माण और उससे जुड़ी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने।