महोबा: चुरबुरा-शाहपहाड़ी नहर के पास भाइयों पर हमला, 21 हजार रुपये और बाइक लूटने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Sep 18, 2026 राघवेन्द्र सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक 15 सितंबर की शाम वह भाई भूपेंद्र और साथी चिंता कुशवाहा के साथ बाइक से जा रहा था। शाहपहाड़ी के पास कुछ लोगों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं और जेब से 21 हजार रुपये, बाइक व जरूरी दस्तावेज छीन लिए गए।