मंझनपुर: दानपुर के चाट फुलकी विक्रेता ने चौकी इंचार्ज पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया
दानपुर गांव निवासी एक चाट फुलकी विक्रेता ने अषाढ़ा चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। दानपुर निवासी अमित प्रजापति पुत्र गया प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर चाट फुलकी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।