कटोरिया: मचटड़ियां में करेंट लगने से दो साल के बच्चे की मौत
Katoria, Banka | May 7, 2026 दक्षिणी वारने पंचायत के मचटड़ियां गांव में गुरुवार सुबह करेंट लगने से छोटू पुझार के 2 वर्षीय पुत्र शिवा पुझार की मौत हो गयी। परिजनों ने सुबह करीब 11 बजे उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।