कानपुर: रायपुर के इलाके में बिजली न आने से आधी रात तक सैकड़ों लोगों ने ट्रैफिक रोककर किया हंगामा
रायपुरवा इलाके में बिजली न आने पर सोमवार रात 12 बजे लोग सड़क पर निकल आए। सैकड़ो लोगों ने आधी रात तक सड़क पर जमकर नारेबाजी की और आने वाले कई वाहनों को रोक दिया।बिजली न आने से उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हो रहे थे। उन्होंने बताया कि बीते 18 से 20 घंटे से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है।