कानपुर: भैरव घाट पर विधि विधान से कुत्ते का अंतिम संस्कार हुआ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कानपुर के भैरव घाट पर एक पालतू कुत्ते गब्बर सिंह का अंतिम संस्कार विधि विधान से सोमवार शाम 5:00 बजे किया गया मालिक युवराज ने बताया कि कुत्ते ने अपने जीवनकाल के 10 वर्ष पूरे कर लिए दोपहर में अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मृत्यु हो गई जिसके बाद उन्होंने पूरे विधि विधान से भैरव घाट में उसका अंतिम संस्कार कराया है