कानपुर: कल्याणपुर के निजी अस्पताल में 5 साल की बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
कल्याणपुर के निजी अस्पताल में 5 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह 9:00 बजे परिजनों गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बच्ची को सोमवार शाम अस्पताल भरती किया गया था अस्पताल का डॉक्टर बच्ची को देखने नहीं आया फोन पर ही इंजेक्शंस और दवाइयां देने को कहा डॉक्टर के कहने पर कुछ इंजेक्शंस बच्ची को लगाए गए इसके बाद बच्ची झटका देते हुए तड़प तड़प कर मर गई।