कानपुर: कानपुर के घाटों पर सुरक्षा के लिए न्यूजीलैंड से मंगाई गई आधुनिक बोट, एडिशनल सीपी ने दी जानकारी
एडिशनल सीपी मुख्यालय विनोद सिंह ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि, कानपुर के घाटों की सुरक्षा के लिए न्यू जीलैंड से यह आधुनिक बोर्ड मंगाई गई है ताकि अब कानपुर के बिल्हौर से लेकर शिवराजपुर और गंगा घाट जाजमऊ तक इन आधुनिक बोट पर जल पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। इससे कि हादसों को रोका जा सके। ऐसी और 10 वोट का प्रपोजल मुख्यालय भेजा गया है।