लुण्ड्रा: सरगुजा पुलिस गांवों में सूचना तंत्र को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कर रही है लगातार प्रयास
Lundra, Surguja | Jun 21, 2026 हम आपको बता दें कि आज दिनांक 21 जून 2026 दिन रविवार को शाम 4 बजे सरगुजा पुलिस गांवों में सूचना तंत्र को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मणीपुर थाना, लुण्ड्रा थाना और रघुनाथपुर चौकी में कोटवार सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस और कोटवारों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।