कुरावली: कुरावली में नवीन जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा लाभ
बुधवार को नगर के दिवरई गेट पर एमएस नेट जोन जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ पूर्व सपा नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रिजवान कुरैशी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। हाजी मोहम्मद रिजवान कुरैशी ने कहा कि इस केंद्र से क्षेत्रीय लोगों को विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।