बागपत: राष्ट्र वदंना चौक बागपत में 'लव जिहाद' पुतला छीनने पर बजरंग दल ने सिविल वर्दी में मौजूद कांस्टेबल से की धक्का-मुक्की
Baghpat, Bagpat | Apr 18, 2026 शनिवार की दोपहर करीब एक बजे राष्ट्र वंदना चौक बागपत पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हाथों से सिविल वर्दी में मौजूद एक कांस्टेबल ने ‘लव जिहाद’ का पुतला छीन लिया। इस कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने मौके पर विरोध जताया और पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। धक्का मुक्की के दौरान पुलिसकर्मी के कपड़े फट गए।