करछना तहसील में एसीपी कार्यालय और कोर्ट चलाई जाने की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल किया। हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं की मांग पर पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने करछना तहसील परिसर में एसीपी कार्यालय और कोर्ट चलाने के लिए कक्ष की मांग किया है। लेकिन तहसील प्रशासन अभी तक कमरा उपलब्ध नहीं कर पाई है। जिससे नाराज होकर अधिवक्ताओं ने हड़ताल किया।