राजगढ़: महिला डॉक्टर को वाट्सअप पर स्टेटस डालने के बाद किया गया निलंबित
राजगढ़ जिला अस्पताल में पदस्थ रही महिला डॉक्टर आंकाशा सिंह का हाल ही में तबादला नीमच कर दिया गया था। जिसके बाद महिला डॉक्टर के द्वारा अपने वाट्सअप पर अमृयादित स्टेटस लगाया गया। जिसके बाद राजगढ़ विधायक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की जिसके बाद अब महिला डॉक्टर को निलंबित कर दिया है।