कोचस: कोचस प्रखंड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच 11 पैक्स चुनाव की गिनती जारी, पहले राउंड में घोषित हुईं 2 जीत
Kochas, Rohtas | Nov 27, 2024 कोचस प्रखंड मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोचस प्रखंड कार्यालय के सभागार में 11 पैक चुनाव की काउंटिंग शुरू कर दी गई है। पहले चरण में कथराई और चितैनी पैक्स का परिमाण घोषित किया गया है। इनमें पुराने अध्यक्षों ने ही बाजी मारी। कड़ी सुरक्षा के बीच एसडीपीओ कुमार वैभव अंचलाधिकारी विनीत व्यास प्रखंड मुख्यालय पर उपस्थित रहे।