महमूदाबाद: किशोरी मौत मामले में खुलासे के बीच नया मोड़, आरोपी पक्ष की मां के आरोपों से उलझी कहानी
महमूदाबाद में किशोरी मौत मामले में पुलिस ने आत्महत्या की पुष्टि करते हुए नगदी गायब होने की कहानी को फर्जी बताया है। इस बीच आरोपी सहिबे आलम की मां शकीला ने प्रताड़ना और जबरन वीडियो बनवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। नए आरोपों से मामला उलझ गया है, जिस पर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।