गोविंद गुर्जर आत्महत्या मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में भाजपा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार केस भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की जांच की जा रही है।