मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर सतहरिया तिराहे के पास बीती रात करीब 11 बजे कार और ट्रक में हुई आमने सामने की भिड़ंत में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।