कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रों को नशीली दवा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 10, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र से कॉलेज के छात्रों को नशीली दवा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवा बेचने वाला आरोपी अनिल रजक को गिरफ्तार किया गया।