फिरोज़ाबाद: एसपी सिटी ने सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों व ईदगाह की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
अलविदा जुमे और ईद उल फितर की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने गुरूवार शाम पांच बजे करीबन शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाह में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया, थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह, थाना उत्तर प्रभारी राजेश पांडे सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।