ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के नगर में पुलिस ने किया पैदल भ्रमण, दिवाली पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद
पपौंध थाना क्षेत्र के नगर में पुलिस ने पैदल भ्रमण किया है। दिवाली पर्व को लेकर पुलिस तैनात है। थाना प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बाजार में भीड़ होने की वजह से हमने जगह जगह फिक्स प्वाइंट भी लगाए है। और कुछ पुलिस कर्मी पैदल भ्रमण भी कर रहे है। तस्वीरें रविवार रात 7,30 बजे सामने आई है।