घट्टिया: घट्टिया में शादी जा रहे माँ-बेटे को कार ने रौंदा, बेटे की मौत, घर में पसरा मातम
घट्टिया थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक खबर सामने आ रही है। जहाँ एक ओर शादी वाले घर में खुशियों का माहौल था, वहीं एक तेज रफ्तार कार ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।घटना ग्राम चौंसला के समीप की है। ग्राम हरसौदन निवासी 18 वर्षीय ऋतिक अपनी मां ममता को लेकर बाइक से झीतरखेड़ी जा रहा था। मां को अपने मामा के घर शादी में शामिल होना था, लेकिन रास्ते में मालीखेड़ी की ओर से आ