कुर्था: बुद्ध पूर्णिमा पर आर्यक संघ ने किया श्रद्धा अर्पण, बुद्ध प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित
Kurtha, Arwal | May 1, 2026 कुर्था में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को न्यू मुबारकपुर में आर्यक संघ ने भगवान बुद्ध की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा अर्पित की। उपस्थितजनो ने पुष्पार्पण कर बुद्ध के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बुद्ध के उपदेशों, अहिंसा, करुणा व सत्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज इनकी प्रासंगिकता बढ़ी है। शांति व सद्भाव के लिए इन आदर्शों को अपनाएं।