मत्स्य पालन से आत्मनिर्भर बने रूसामाल के हितग्राही श्री गंगा सिंह आर्मो
डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड के ग्राम रूसामाल निवासी गंगा सिंह आर्मो ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर अपने जीवन में आर्थिक बदलाव की नई शुरुआत की। योजना के तहत उन्हें ₹3.95 लाख की अनुदान राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने 0.6 हेक्टेयर क्षेत्र में तालाब का निर्माण कराया और मत्स्य पालन का व्यवसाय शुरू किया।
मत्स्य पालन से उन्हें हर वर्ष लगभग ₹6 लाख की बिक्री प्राप्त हो रही है। इसमें करीब ₹2 लाख की लागत निकालने के बाद उन्हें लगभग ₹4 लाख की वार्षिक आय हो रही है। इस व्यवसाय से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
हितग्राही ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना उनके लिए रोजगार और आय का मजबूत साधन बनी है।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan2026 #collectordindori #jansamparkdindori #PMMSY #Fisheries #MatsyaPalak #AtmanirbharBharat #Dindori #MadhyaPradesh #Jansampark
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026