बरेली: CM दौरे की बैठक में बवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कुर्सी से हमले का आरोप, बरेली नगर निगम में मचा हड़कंप
बरेली नगर निगम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक के दौरान कथित तौर पर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारी और अन्य लोग जबरन उनके कार्यालय में घुस आए और अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए