सिकंदराराऊ: हाथरस में छात्रा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, मेले में महिलाओं की सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
हाथरस के हसायन में ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रेयशी यादव ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की थाना प्रभारी बनकर मेले में महिलाओं की सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए और तेज आवाज वाली बाइक के चालान की कार्रवाई की। इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास और कानून की समझ बढ़ाने का प्रयास किया गया।