बेरो: पाड़हा जतरा से पहले सड़क मरम्मत की मांग तेज, झारखंड युवा मंच ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
Bero, Ranchi | May 29, 2026 बेड़ो: 3 जून को होने वाले ऐतिहासिक पाड़हा जतरा से पहले झारखंड युवा मंच ने जरिया ओवरब्रिज से बारिडीह तक जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग उठाई है। केंद्रीय अध्यक्ष मसुद आलम ने कहा कि समय रहते सड़क नहीं बनी तो एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। मेला परिसर में बोरिंग, प्याऊ और शौचालय निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया।