मोदनगंज: नूरपुर के पास NH-33 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत
जहानाबाद बिहार शरीफ एन एच 33 पर नूरपुर गांव के समीप अज्ञात ट्रक के टक्कर से एक 24 वर्षीय बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सूरज पंडित ग्राम वैन के रूप में की गई है। मृतक धामपुर में चाय और मिठाई का दुकान चलाता था जिसे शनिवार- रविवार के देर रात्रि बंद कर वापस अपना घर लौट रहा था।